Skip to main content

अलसी के औषधीय व आयुर्वेदिक गुण - वैदिक सागर

अलसी के औषधीय व आयुर्वेदिक गुण - वैदिक सागर

अलसी के औषधीय व आयुर्वेदिक गुण - वैदिक सागर
अलसी के औषधीय व आयुर्वेदिक गुण - वैदिक सागर

हाई ब्लड प्रैशर को कट्रोल में रखेगी अलसी 

हाई ब्लड प्रैशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या आजकल लोगों में आम हो गई है । अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेल होने का खतरा भी रहता है । इसे कंट्रोल में रखने के लिए लोग दवा का सेवन करते हैं लेकिन एक चम्मच अलसी के बीजों से भी आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं । आपको बताते हैं हाई ब्लड प्रैशर में कैसे फायदेमंद हैं अलसी के बीज।

सुपरफूड है अलसी 

जंक फूड, शराब, धूम्रपान जैसी चीजों से दूर रहकर आप हाई बी पी. के जोखिम को कम कर सकते हैं । मगर अलसी एक ऐसा सुपरफूड भी है जो हाई ब्लड प्रैशर को हमेशा कंट्रोल में रखेगा । औषधीय गुणों से भरपूर अलसी को कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है। 

बी. पी. कंट्रोल करने के लिए कैसे करें अलसी का सेवन

आप इसे भूनकर या पानी में भिगोकर खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे पीसकर इसका पाऊडर बनाकर भी सेवन कर सकते हैं । इसके अलावा दूध में अलसी के चीज डालकर पीने से भी फायदा होगा।  केवल एक चम्मच अलसी ब्लड प्रैशर कंट्रोल करने के साथ दिल को भी हेल्दी रखेगी । 

6 महीनों तक हर दिन अलसी का सेवन करने पर

एक स्टडी के अनुसार, करीब 30 ग्राम अलसी को 6 महीने तक हर दिन खाने से डायस्टोलिक ब्लड प्रैशर 7 और सिस्टॉलिक ब्लड प्रैशर 10 एम.एम. जी.एच. तक कम हो जाता है । हर दिन अलसी का 6 महीने तक सेवन  करने से आपका ब्लड प्रैशर 2 प्रतिशत तक कम हो जाता है । इससे स्ट्रोक का खतरा 10 प्रतिशत और हार्ट डिजीज का खतरा 7 प्रतिशत तक कम रहता है। अलसी में ओमेगा - 3, फैटी एसिड, फाइबर के अलावा अल्फा - लिनोलेनिक एसिड और लिगनान भी होता है जो ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करता है । इससे प्राचन - तंत्र डायबिटीज, बैड क्रोलेस्टॉल और मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

गिलोय बेल जो 70 रोगों को जड़ से मिटाती है - हेल्थ टिप्स - वैदिक सागर

ये गिलोय एक प्रकार की बेल  है जो 70 रोगों को जड़ से मिटाती है, ये आसानी से गाँव मे मिल जाती है । गिलोय एक प्रकार की लता/बेल है, जिसके पत्ते पान के पत्ते की तरह होते है। यह इतनी अधिक गुणकारी होती है, कि इसका नाम अमृता रखा गया है। आयुर्वेद में गिलोय को बुखार की एक महान औषधि के रूप में माना गया है। गिलोय का रस पीने से शरीर में पाए जाने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ दूर होने लगती हैं। गिलोय की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन तथा फास्फोरस पाए जाते है। यह वात, कफ और पित्त नाशक होती है। यह हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक शक्ति को बढाने में सहायता करती है। इसमें विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण एंटीबायोटिक तथा एंटीवायरल तत्व पाए जाते है जिनसे शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ पहुँचता है। यह गरीब के घर की डॉक्टर है क्योंकि यह गाँवो में सहजता से मिल जाती है। गिलोय में प्राकृतिक रूप से शरीर के दोषों को संतुलित करने की क्षमता पाई जाती है। गिलोय एक बहुत ही महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक जडीबूटी है। गिलोय बहुत शीघ्रता से फलने फूलनेवाली बेल होती है। गिलोय की टहनियों को भी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। गिल...

समुंदर मंथन के दौरान प्राप्त चौदह रत्न - वैदिक सागर

समुंदर मंथन के दौरान प्राप्त चौदह रत्न - वैदिक सागर  1. कालकूट विष समुद्र मंथन में से सबसे पहले कालकूट विष निकला, जिसे भगवान शिव ने ग्रहण कर लिया। इससे तात्पर्य है कि अमृत (परमात्मा) हर इंसान के मन में स्थित है। अगर हमें अमृत की इच्छा है तो सबसे पहले हमें अपने मन को मथना पड़ेगा। जब हम अपने मन को मथेंगे तो सबसे पहले बुरे विचार ही बाहर निकलेंगे। यही बुरे विचार विष है। हमें इन बुरे विचारों को परमात्मा को समर्पित कर देना चाहिए और इनसे मुक्त हो जाना चाहिए। 2. कामधेनु समुद्र मंथन में दूसरे क्रम में निकली कामधेनु। वह अग्निहोत्र (यज्ञ) की सामग्री उत्पन्न करने वाली थी। इसलिए ब्रह्मवादी ऋषियों ने उसे ग्रहण कर लिया। कामधेनु प्रतीक है मन की निर्मलता की। क्योंकि विष निकल जाने के बाद मन निर्मल हो जाता है। ऐसी स्थिति में ईश्वर तक पहुंचना और भी आसान हो जाता है। 3. उच्चैश्रवा घोड़ा समुद्र मंथन के दौरान तीसरे नंबर पर उच्चैश्रवा घोड़ा निकला। इसका रंग सफेद था। इसे असुरों के राजा बलि ने अपने पास रख लिया। लाइफ मैनेजमेंट की दृष्टि से देखें तो उच्चैश्रवा घोड़ा मन की गति का प्रतीक है। मन की ग...

मेरा नटखट नन्हा कान्हा - 2- वैदिक सागर

मेरा नटखट नन्हा कान्हा  ‘धनुष टूट गया'  इस समाचार ने सबसे बड़ा धक्‍का दिया और उस पर जो सेना भेजी गयी, सेनापति सहित वह पूरी सेना दो बालकों ने मार दी। एक भी कोई उनमें से संहार का समाचार देने कंस तक नहीं लौटा। सत्‍यक भी भीरु ही निकला। अन्‍तत: है तो वह भी ब्राह्मण ही। कंस मुट्ठियां बांधकर इधर-से-उधर कक्ष में घूमने लगा। अन्धकार हो चला। कक्ष में सेवक ने प्रदीप जला दिये। कंस सहसा चौंका– ‘उसकी छाया में ये इतने छिद्र छाया के तो मस्‍तक ही नहीं है।’ घबराकर सिर टटोला उसने– ‘सिर तो अपने स्‍थान पर ही है।’ बाहर आ गया कक्ष से वह किन्‍तु आज उसके नेत्रों को क्‍या हो गया है? उसे सब तारे दो-दो दीखते हैं। वृक्षों के पत्ते ऐसे स्‍वर्णिम लगते हैं, जैसे वृक्षों में आग लगी हो। वह फिर कक्ष में आया और फिर चौंका– ‘उसकी छाया पर दो सिर कैसे?’ फिर अपना सिर टटोला उसने। ‘ये बहुत बुरे अपशकुन हैं।’ कंस को अब स्‍मरण आया। उसने कान बन्‍द करके भीतर होने वाला शब्‍द सुनने का प्रयत्‍न किया किन्‍तु बहुत प्रयत्‍न करके भी प्राण-घोष सुनायी नहीं पड़ा। उसने नासिकाग्र और भ्रू देखना चाहा। इनमें से एक की तनिक सी भी झ...