मृत्यु के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य मरने के उपरांत 47 दिन बाद आत्मा पहुंचती है यमलोक, आइये जाने क्या - क्या होता है रास्ते में मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छे कर्म करता है, वह स्वर्ग जाता है,जबकि जो मनुष्य जीवन भर बुरे कामों में लगा रहता है, उसे यमदूत नरक में ले जाते हैं। सबसे पहले जीवात्मा को यमलोक लेजाया जाता है। वहां यमराज उसके पापों के अनुसार उसे सजा देते हैं। मृत्यु के बाद जीव - आत्मा यमलोक तक किस प्रकार जाती है, इसका विस्तृत वर्णन गरुड़ पुराण में है। गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि किस प्रकार मनुष्य के प्राण निकलते हैं और किस प्रकार प्रेत का रूप लेता है। गरुड़ पुराण के अनुसार जिस मनुष्य की मृत्यु होने वाली होती है, वह बोल नहीं पाता है। अंत समय में उसमें दिव्य दृष्टि उत्पन्न होती है और वह संपूर्ण संसार को एकरूप समझने लगता है। उसकी सभी इंद्रियां नष्ट हो जाती हैं। वह जड़ अवस्था में आ जाता है, यानी हिलने-डुलने में असमर्थ हो जाता है। इसके बाद उस...
एक भक्ति संग्रह : प्रेरणादायक कहानियाँ, स्वास्थ्य ज्ञान, हेल्थ टिप्स, गीता सार, वैदिक ज्ञान, सनातन धर्म, वास्तु ज्ञान, वास्तु टिप्स।